लाइव न्यूज़ :

इंडिया रिसर्जेंस फंड ने त्रिशूर एक्सप्रेसवे लि. में 555 करोड़ रु का निवेश किया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड और बैन कैपिटल क्रेडिट द्वारा प्रवर्तित इंडिया रिसर्जेंस फंड (इंडियाआरएफ) ने सोमवार को हैदराबाद की केएमसी कंस्ट्रक्शन लि. की इकाई त्रिशूर एक्सप्रेसवे लिमिटेड (टीईएल) में 555 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

इंडियाआरएफ ने एक बयान में कहा कि निवेश का इस्तेमाल टीईएल के मौजूदा कर्ज के पुनर्गठन और परियोजना को पूरा करने में सक्षम बनाने की खातिर वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।

बयान के मुताबिक केएमसी की विशेष प्रयोजन इकाई टीआईएल केरल में त्रिशूर और वडक्कनचेरी के बीच 28 किलोमीटर की राजमार्ग परियोजना है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 2009 में टीआईएल को यह परियोजना सौंपी थी। परियोजना 20 साल की रियायती अवधि के लिए डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर मौजूदा दो लेन की सड़क का विस्तार कर उसे छह लेन की सड़क का रूप देने से जुड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार