लाइव न्यूज़ :

इंडिया रेटिंग्स ने 2021-22 के लिए बैंकिंग क्षेत्र पर स्थिर दृष्टिकोण बनाए रखा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:02 IST

Open in App

मुंबई, सात सितंबर घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने मंगलवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बैंकिंग क्षेत्र पर स्थिर दृष्टिकोण बनाए रखा है, जबकि उसे खुदरा और एमएसएमई क्षेत्रों में तनावग्रस्त संपत्तियां बढ़ने की उम्मीद है।

इंडिया रेटिंग्स का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बैंकिंग क्षेत्र की सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (जीएनपीए) 8.6 प्रतिशत और तनावग्रस्त संपत्तियां 10.3 प्रतिशत रहेंगी।

रेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को जारी अपने छमाही बैंकिंग परिदृश्य में कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2021-22 के बाकी हिस्सों के लिए समग्र बैंकिंग क्षेत्र पर एक स्थिर दृष्टिकोण बनाए रखा है, जिसे लगातार प्रणालीगत समर्थन मिल रहा है, जिससे कोविड-19 से जुड़े तनाव को संभालने में मदद मिली है।’’

अध्ययन के मुताबिक बैंक पूंजी जुटाकर और प्रावधान बफर को जोड़कर अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करते रहेंगे।

एजेंसी ने कहा कि निजी क्षेत्र के बड़े बैंकों पर उसका स्थिर दृष्टिकोण परिसंपत्ति और देनदारी में उनकी लगातार बढ़ती बाजार हिस्सेदारी को दर्शाता है। अधिकांश ने अपने पूंजी बफर को मजबूत किया है और अपने पोर्टफोलियो को सक्रिय रूप से प्रबंधित किया है।

अध्ययन में कहा गया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर दृष्टिकोण में सरकारी समर्थन को ध्यान में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग