लाइव न्यूज़ :

भारत को अवसंरचना वित्त पोषण के लिए पूंजीगत व्यय दोगुना करने की जरूरत: डीईए सचिव

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के सचिव अजय सेठ ने बुधवार को कहा कि भारत को अवसंरचना वित्त पोषण के लिए मध्यम अवधि में अपने पूंजीगत व्यय को सकल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पांच-छह प्रतिशत से बढ़ाकर दोगुना करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अवसंरचना ढांचागत क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए संसाधन जुटाने के मकसद से बचत के सभी साधनों का इस्तेमाल करना चाहिए।

सेठ ने सीआईआई वैश्विक आर्थिक नीति सम्मेलन 2021 में कहा, ‘‘अवसंरचना और औद्योगिक पूंजीगत व्यय, दोनों को मिलाकर पूंजीगत व्यय सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 5-6 प्रतिशत है। हमें इसे मध्यम अवधि में कम से कम दोगुना करना होगा, जिसके लिए बचत के सभी साधनों का इस्तेमाल करना होगा।’’

सेठ ने कहा कि आर्थिक वृद्धि में निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका होती है, जबकि सरकार की भूमिका एक सूत्रधार की होगी।

उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों को लंबी अवधि के लिए वित्त पोषण हासिल करने में सक्षम बनाने के लिए भारतीय पूंजी बाजार को परिपक्व होना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब