लाइव न्यूज़ :

भारत ने ब्रिक्स देशों के वित्त और केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों की बैठक की मेजबानी की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी भारत ने ब्रिक्स सदस्य देशों के वित्त और केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों की बैठक की मेजबानी की तथा वित्तीय सहयोग एजेंडा के तहत प्राथमिकताओं को साझा किया। ,एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

वर्ष 2021 में भारत की अगुवाई (चेयरमैनशिप) में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) वित्तीय सहयोग के तहत यह पहली बैठक थी।

बैठक की सह-अध्यक्षता आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा ने की। बैठक में भाग लेने वाले अन्य लोगों में ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका के वित्त और केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुख शामिल थे।

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘बैठक के दौरान भारत ने 2021 में वित्तीय सहयोग एजेंडा के तहत परिचर्चा के लिये प्राथमिकताएं और मुद्दे साझा किये। इसमें वैश्विक आर्थिक परिदृश्य, कोविड-19 संकट से निपटने के लिये उठाये गये कदम, सामाजिक बुनियादी ढांचा वित्त पोषण, नवविकास बैंक की गतिविधियां, लघु एवं मझोले उद्यमों के लिये वित्तीय प्रौद्योगिकी और वित्तीय समावेश समेत अन्य मामले शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब