लाइव न्यूज़ :

भारत एक स्वच्छ और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की तरह बढ़ने को प्रतिबद्ध : मोदी

By भाषा | Updated: August 25, 2021 11:19 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वाहन विनिर्माण से जुड़ी मूल्य श्रृंखला के लिए समग्र उपाय किए जा रहे हैं। इससे यह उद्योग अधिक उत्पादक और टिकाऊ बन सकेगा। सोसायटी आफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) को उसके 61वें वार्षिक सम्मेलन के मौके पर बुधवार को संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक स्वच्छ और आधुनिक परिवहन व्यवस्था (मोबिलिटी) के लक्ष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने देश की प्रगति में उद्योग के योगदान की सराहना की। मोदी के संदेश को वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने पढ़कर सुनाया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत की अर्थव्यवस्था और प्रगति में वाहन उद्योग की भूमिका काफी शानदार रही है। इस क्षेत्र ने विनिर्माण के साथ निर्यात बढ़ाने में योगदान दिया। साथ ही क्षेत्र ने बड़ी संख्या में रोजगार के अवसरों का सृजन किया और लोगों के जीवन को सुगम बनाया। देश की वृद्धि की कहानी में यह क्षेत्र भागीदार रहा है।’’ मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी से संघर्ष के दौरान भी क्षेत्र ने संवेदनशील और सक्रिय तरीके से अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत स्वच्छ और आधुनिक मोबिलिटी के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। वाहन विनिर्माण से जुड़ी मूल्य श्रृंखला के लिए समग्र उपाय किए जा रहे है। इससे यह उद्योग अधिक उत्पादक और सतत बन सकेगा। उन्होंने वाहन उद्योग को भरोसा दिलाया कि भारत को विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने में सभी अंशधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मोदी ने कहा कि वैश्विक वाहन कंपनियों की विनिर्माण इकाइयां भारत में हैं। इससे भारत के संपन्न पारिस्थितिकी तंत्र का पता चलता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमें अपने पर्यावरण, संसाधनों और कच्चे माल का संरक्षण करने की भी जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। अगले 25 साल देश के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। मोदी ने कहा, ‘‘हमें अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे, विश्वस्तरीय विनिर्माण और प्रौद्योगिकी के लिए काम करने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों को वैश्विक स्तर की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रदान करने को प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल