लाइव न्यूज़ :

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ब्रिटेन, फ्रांस को छोड़ा पीछे: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 17, 2020 23:44 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में आर्थिक उदारीकरण 1990 की दशक में शुरू हुआ है। उद्योगों को नियंत्रण मुक्त किया गया और विदेशी व्यापार एवं निवेश पर पर नियंत्रण कम किया।

Open in App
ठळक मुद्दे भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है और 7.5 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ सकती है।भारत में अधिक आबादी के कारण प्रति व्यक्ति जीडीपी 2170 डॉलर है।

 भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। उसने 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया। अमेरिका का शोध संस्थान वर्ल्ड पोपुलेशन रिव्यू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आत्म निर्भर बनने की पूर्व की नीति से भारत अब आगे बढ़ते हुए एक खुली बाजार वाली अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में भारत 2940 अरब डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इस मामले में उसने 2019 में ब्रिटेन तथा फ्रांस को पीछे छोड़ दिया।’’ ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2830 अरब डॉलर है जबकि फ्रांस का 2710 अरब डॉलर है।

क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के आधार पर भारत का जीडीपी 10,510 अरब डॉलर है और यह जापान तथा जर्मनी से आगे है। भारत में अधिक आबादी के कारण प्रति व्यक्ति जीडीपी 2170 डॉलर है। यह अमेरिका में प्रति व्यक्ति 62,794 डॉलर है।

हालांकि भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है और 7.5 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में आर्थिक उदारीकरण 1990 की दशक में शुरू हुआ है। उद्योगों को नियंत्रण मुक्त किया गया और विदेशी व्यापार एवं निवेश पर पर नियंत्रण कम किया। साथ ही सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया गया। इसमें कहा गया है, ‘‘इन उपायों से भारत को आर्थिक वृद्धि तेज करने में मदद मिली है।’’ अमेरिका का वर्ल्ड पोपुलेशन रिव्यू एक स्वतंत्र संगठन है। 

टॅग्स :आर्थिक समीक्षाइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित