लाइव न्यूज़ :

भारत, ऑस्ट्रेलिया ने अधिकारियों को एफटीए पर बातचीत तेज करने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: August 27, 2021 14:57 IST

Open in App

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि दोनों देशों ने आपसी व्यापार संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए दिसंबर 2021 तक एक समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य तय किया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष डैन तेहान के बीच बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। दोनों मंत्रियों ने अपने अधिकारियों को बातचीत में तेजी लाने का निर्देश दिया है और द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को जल्द किसी मुकाम तक पहुंचाने पर चर्चा की। बयान में कहा गया, ‘‘इस संबंध में मंत्रियों ने अधिकारियों को बातचीत में तेजी लाने और वस्तुओं तथा सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को उदार बनाने के लिए दिसंबर 2021 तक एक अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए जितनी बार जरूरी हो, बैठक करने का निर्देश दिया।’’ बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने एक पूर्ण सीईसीए की दिशा में एक अंतरिम समझौते के संभावित अवसरों और प्रभावों पर विचार-विमर्श करने का फैसला भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?