लाइव न्यूज़ :

भारत और यूएई ने निवेश को सुगम बनाने पर चर्चा की

By भाषा | Updated: October 2, 2021 21:22 IST

Open in App

(राजेश राय)

दुबई, दो अक्टूबर भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शनिवार को देश के प्रमुख क्षेत्रों में यूएई से सरकारी निवेश को सुविधाजनक बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

एमिरेट्स ऑफ अबू धाबी की कार्यकारी परिषद के सदस्य शेख हमीद बिन जायद अल नाहयान और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही द्विपक्षीय निवेश संधि में संशोधन के लिए बातचीत को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

दोनों ने यहां निवेश पर संयुक्त अरब अमीरात-भारत उच्चस्तरीय संयुक्त कार्यबल की नौवीं बैठक की सह-अध्यक्षता की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘बैठक में भारत में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में यूएई की सॉवरेन इकाइयों के लिए निवेश को सुविधाजनक करने के उपायों पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों पक्ष यूएई की कुछ निवेश इकाइयों को कर प्रोत्साहन प्रदान के तरीकों पर गौर करने को सहमत हुए।’’

बैठक में द्विपक्षीय संबंधों और लोगों के बीच संपर्क को सुविधाजनक बनाने में हवाई परिवहन के महत्व को देखते हुए दोनों देश के संबंधित नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों के मिलकर काम करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में भारत और यूएई के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए चल रही चर्चा की प्रगति की समीक्षा की गई।

संयुक्त कार्यबल की नौवीं बैठक पर टिप्पणी करते हुए अल नाहयान ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच बातचीत का एक महत्वपूर्ण मंच है। इसके जरिये व्यापार और निवेश के नए अवसरों को बढ़ाने और आगे सहयोग के लिए बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।

वहीं गोयल ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि संभावनाओं को देखते हुए हम भारत के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त अरब अमीरात से निवेश में वृद्धि की उम्मीद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग