लाइव न्यूज़ :

India and Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच रुपये में कारोबार शुरू, अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम होगी, जानें इसके फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2023 21:13 IST

India and Bangladesh: बांग्लादेश बैंक के गवर्नर अब्दुर रऊफ तालुकदार ने रुपये में व्यापारिक लेनदेन की शुरुआत को ‘एक महान सफर पर उठा पहला कदम’ बताया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और बांग्लादेश के बीच कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।दोनों देशों को उनके आर्थिक सहयोग से फायदा हो रहा है।कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा भी मौजूद थे।

India and Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच रुपये में कारोबार शुरू हो गया जिससे अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने और क्षेत्रीय मुद्रा में व्यापार को मजबूती मिलेगी। बांग्लादेश ने पहली बार किसी देश से अमेरिकी डॉलर के अलावा उसकी मुद्रा में व्यापार किया है।

बांग्लादेश बैंक के गवर्नर अब्दुर रऊफ तालुकदार ने रुपये में व्यापारिक लेनदेन की शुरुआत को ‘एक महान सफर पर उठा पहला कदम’ बताया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में तालुकदार ने कहा, “भारत और बांग्लादेश के बीच कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और दोनों देशों को उनके आर्थिक सहयोग से फायदा हो रहा है।”

इस कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा भी मौजूद थे। तालुकदार ने कहा कि टका- भारत द्वैध मुद्रा कार्ड की शुरुआत के साथ ही भारत से कारोबार संबंधी लेनदेन की लागत कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मुद्रा कार्ड लगभग तैयार है और इसे सितंबर में पेश कर दिया जाएगा। हालांकि बांग्लादेश और भारत कुछ क्षेत्रों में अर्ध-औपचारिक तरीके से सीमा व्यापार करते हैं, जिन्हें ‘बॉर्डर हट’ कहा जाता है।

इसमें दोनों देशों की मुद्राओं का आदान-प्रदान सीमित पैमाने पर होता है। अधिकारियों ने कहा कि औपचारिक व्यवस्था के तहत अब से दोनों देशों के बीच शुरुआत में व्यापार रुपये में होगा और व्यापार अंतर कम होने पर धीरे-धीरे बांग्लादेशी मुद्रा टका में कारोबार किया जाएगा। बांग्लादेश और भारत के बैंकों को विदेशी मुद्रा लेनदेन के उद्देश्य से नोस्ट्रो खाते खोलने की अनुमति दी गई है।

नोस्ट्रो खाते दूसरे देश के बैंक में खोले गए खाते होते हैं। अधिकारियों ने कहा कि लेनदेन की दर बाजार की मांग और प्रक्रिया में शामिल बैंकों के अनुरूप निर्धारित की जाएगी। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बांग्लादेश से भारत को निर्यात दो अरब डॉलर का है, जबकि भारत से बांग्लादेश का आयात 13.69 अरब डॉलर का है। 

टॅग्स :दिल्लीबांग्लादेशभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम