लाइव न्यूज़ :

कंपनियों के आत्मविश्वास में सूचकांक सितंबर तिमाही में 41.1 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर आर्थिक गतिविधियों में सुधार का संकत देते हुये कंपनियों के आत्मविश्वस संबंधी एनसीएईआर सूचकांक(बीसीआई) में जुलाई-सितंबर 2020 तिमाही में 41.1 प्रतिशत बढ़त दर्ज की गयी है।

व्यावहारिक अर्थशास्त्र पर अध्ययन एवं शोध करने वाले दिल्ली स्थित संस्थान एनसइएआईआर के बीसीआई में दूसरी तिमाही के दौरान यह वृद्धि इस लिहाज से काफी उल्लेखनीय है कि वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल- जून) के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी पर अंकुश लगाने के लिये चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में लॉकडाउन लगाया गया था।

नेशनल काउंसिल आफ एपलायड इकोनोमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि लगातार दो तिमाही (2019- 20 की चौथी तिमाही, 2020- 21 की पहली तिमाही) घटने के बाद इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सूचकांक बढ़कर 65.5 अंक पर पहुंच गया जो इससे पिछली तिमाही की तुलना में 41.1 प्रतिशत ऊंचा है।पहली तिमाही में यह अब तक के सबसे निचले स्तर 46.4 पर पहुंच गया था।

हालांकि साल दर साल आधार पर बीसीआई दूसरी तिमाही में एक साल पहले के मुकाबले 36.5 प्रतिशत नीचे रहा है। यह 2019- 20 की चौथी तिमाही से भी नीचे है। एनसीएईआर की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘एनसीएईआर बीईएस सर्वे का 114वां दौर यह बताता है कि बेशक कारोबार जगत के आत्मविश्वास में सुधार आ रहा है और यह पहली तिमाही (वर्ष 2020- 21) के न्यूनतम स्तर से उबर रहा है लेकिन फिर भी यह कमजोर बना हुआ है।’’

एनसीएईआर का व्यवसायिक संभावना सर्वे (बीईएस) का 114वां दौर सितंबर 2020 में तब आया जब देश अर्थव्यवसथा को खोलने के चौथे चरण में प्रवेश कर रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब