लाइव न्यूज़ :

Independence Day: गुजरात के 9.8 लाख कर्मियों और पेंशनभोगियों को स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा, महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की वृद्धि, सीएम पटेल ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2022 15:47 IST

Independence Day: देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरावली जिले के मोडासा में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपील की कि वे अपने दिलों में सबसे ऊपर देश को रखने की भावना को जगाएं।

Open in App
ठळक मुद्देएक जनवरी 2022 से प्रभावी होगी। सरकार के 9.8 लाख कर्मियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। राजकोष पर सालाना 1400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

अहमदाबादः गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन फीसदी की वृद्धि और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार की घोषणा की।

देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरावली जिले के मोडासा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पटेल ने अपील की कि वे अपने दिलों में सबसे ऊपर देश को रखने की भावना को जगाएं।

इस मौके पर उन्होंने सातवें वेतन आयोग के प्रावधानों के तहत गुजरात सरकार के कर्मचारियों के मंहगाई भत्त में तीन प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की, जो एक जनवरी 2022 से प्रभावी होगी। पटेल ने कहा कि इससे राज्य सरकार के 9.8 लाख कर्मियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि से राजकोष पर सालाना 1400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

उन्होंने इसके साथ ही एनएफएसए कार्ड धारकों को प्रति परिवार एक किलोग्राम दाल भी राशन में दिए जाने के साथ ही और लाभार्थियों को योजना के तहत लाने के लिए आय की अर्हता का विस्तार करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 250 तालुकाओं में 71 लाख एनएफएसए कार्ड धारकों को प्रत्येक महीने एक किलोग्राम दाल प्रति कार्ड के हिसाब से रियायती दर पर दिया जाएगा।

मौजूदा समय में इस योजना का लाभ राज्य के 50 विकासशील तालुकाओं के कार्ड धारकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में एनएफएसए योजना में शामिल होने के लिए आय की सीमा 10 हजार रुपये प्रति महीने है जिसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति महीने किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह हमारी जिम्मेदारी है ... सर्वांगीण समावेशी विकास का नया रिकॉर्ड बनाएं। हम इस स्वतत्रंता दिवस के उत्सव पर संकल्प लें कि राष्ट्रीय हितों को अपने दिलों-दिमाग में सबसे ऊपर रखेंगे।’’ 

टॅग्स :गुजरातBJPभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है