लाइव न्यूज़ :

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निर्यात बढ़ाना महत्वपूर्ण: कृषि राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बुधवार को किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया।

एपीडा द्वारा बेंगलुरू में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंत्री ने कहा कि देश खाद्य तेलों को छोड़कर लगभग सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो गया है।

करंदलाजे के हवाले से एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘अगर हम अपने किसानों की आय को दोगुना करना चाहते हैं, तो हमें कृषि निर्यात बढ़ाने और अपनी कृषि उपज को रसायन मुक्त बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है।’’

उन्होंने पाम तेल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए पामतेल के पेड़ों को उगाने और तेल प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर जोर दिया।

मंत्री ने कहा, ‘‘भारत का कृषि भविष्य निर्यात में निहित है।’’

करंदलाजे ने कहा कि कर्नाटक निर्यात में पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम बड़ी मात्रा में खाद्यान्न, फलों और सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं जिनकी अन्य देशों में मांग है और मांग के आधार पर इसका निर्यात किया जा सकता है। लेकिन हमें उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है और साथ ही यह रासायनिक तत्वों से मुक्त होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब