लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने असम में मारे छापे, पकड़ा 100 करोड़ रुपये का कालाधन

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर आयकर विभाग ने असम में तीन प्रमुख ठेकेदारों के यहां हफ्ते की शुरुआत में छापे मारकर करीब 100 करोड़ रुपये का कालाधन पकड़ा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

बयान के मुताबिक आयकर विभाग ने असम के गुवाहाटी, सिलापाथर और पाठशाला एवं दिल्ली में 14 जगहों पर 22 दिसंबर को छापा मारने की अपनी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 2.95 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गयी। छापा कार्रवाई के दौरान लगभग 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला।

बयान में कहा गया है कि नकदी के अलावा 9.79 लाख रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। जबकि दो करोड़ रुपये के अन्य गहनों की पुष्टि की जा रही है।

ये छापे पूर्वोत्तर भारत के शीर्ष ठेकेदारों के यहां मारे गए। इनमें से एक इकाई आतिथ्य क्षेत्र में भी कारोबार करते हैं।

सीबीडीटी, आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाने वाली शीर्ष इकाई है।

आरोप है कि इन इकाइयों ने कोलकाता की कुछ खोखा कंपनियों से प्रतिभूतियों पर प्रीमियम हासिल किया तथा अपने बही खातों में कर्जों की फर्जी प्रविष्टियां दिखायीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब