लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने दायर किए विमानन क्षेत्र से जुड़े लॉबिस्ट दीपक तलवार के खिलाफ 11 आरोप-पत्र

By भाषा | Updated: May 15, 2019 05:27 IST

आयकर विभाग:सूत्रों ने कहा कि छह नयी शिकायतें हैं जबकि बाकी विभाग द्वारा तलवार के खिलाफ 2017 में दायर मुख्य शिकायतों पर पूरक आरोप-पत्र हैं।

Open in App

आयकर विभाग ने कॉरपोरेट विमानन लॉबिस्ट दीपक तलवार के खिलाफ उनके और उनकी कंपनियों द्वारा कथित कर चोरी के मामले में 11 आरोप-पत्र दायर किये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां एक विशेष अदालत के समक्ष पिछले हफ्ते आयकर अधिनियम की धाराओं के तहत अभियोजन शिकायतें दायर की गईं।

सूत्रों ने कहा कि छह नयी शिकायतें हैं जबकि बाकी विभाग द्वारा तलवार के खिलाफ 2017 में दायर मुख्य शिकायतों पर पूरक आरोप-पत्र हैं। यह अलग-अलग आकलन वर्ष से संबंधित हैं। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोप-पत्र को उद्धृत करते हुए कहा, “जांच से यह खुलासा हुआ आरोपी ने जटिल वैश्विक कॉरपोरेट ढांचों के कई निकायों में लाभ हासिल किया जिसमें ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, मॉरीशस, सिंगापुर, हांगकांग जैसे देशों से उसे धन प्राप्त हुए।”

उन्होंने कहा, “ऐसी रकम के कुछ हिस्से को कई चरणों में विदेशों से निवेश के लिये भारत लाया गया।” अधिकारी ने कहा कि अब तक हुई जांच से यह सामने आया है कि करदाता (तलवार) कई दूसरे विदेशी बैंक खातों से जुड़ा है और इस मामले में आगे की जांच प्रगति पर है।

तलवार को इस साल की शुरुआत में दुबई से प्रत्यर्पित किये जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के आरोपों में गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां