लाइव न्यूज़ :

बाइडन से बातचीत में मोदी का व्यापार, आर्थिक संबंधों को विकसित करने पर जोर: विदेश सचिव

By भाषा | Updated: September 25, 2021 13:45 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 सितंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी पहली व्यक्तिगत मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को विकसित करने पर जोर दिया।

राष्ट्रपति बाइडन ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। ओवल ऑफिस में दोनों नेताओं की मुलाकात के लिए 60 मिनट तय थे, लेकिन इसके बजाय बैठक 90 मिनट से ज्यादा चली।

श्रृंगला ने शुक्रवार को बैठक के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने व्यापार और आर्थिक संबंधों को विकसित करने पर जोर दिया।’’

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने महसूस किया कि उन्हें अपने संबंधित मंत्रियों - भारत के मामले में वाणिज्य और उद्योग मंत्री तथा अमेरिका के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि - से यह कहना चाहिए कि द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को कैसे अधिक गति दी जा सकती है, और कैसे कुछ निर्णयों को अधिक तेजी से लागू किया जा सकता है।

इस दौरान ट्रिप्स पत्र पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत ने कोविड वैक्सीन को और अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के लिए विश्व व्यापार संगठन में आईपीआर छूट की मांग का समर्थन करने के लिए अमेरिका की सराहना की।

व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक तथ्य पत्र में बाइडन प्रशासन ने कहा कि आगामी व्यापार नीति फोरम के तहत अमेरिका व्यापार चिंताओं को दूर करने और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए भारत के साथ काम करना चाहता है।

अमेरिका दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ाने के लिए अमेरिका-भारत वाणिज्यिक संवाद और सीईओ फोरम की अगली बैठक आयोजित करने के लिए भी उत्सुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब