लाइव न्यूज़ :

मांग बढ़ने से सरसों, सोयाबीन, पामोलीन में सुधार

By भाषा | Updated: May 15, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई विदेशों में तेजी के रुख के बीच स्थनीय मांग बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

सूत्रों ने कहा कि सरकार ने कच्चा पामतेल (सीपीओ) और सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क मूल्य में क्रमश: 150 रुपये और 60 रुपये प्रति क्विन्टल की बढ़ोतरी की है जिससे इन तेलों के भाव मजबूत हुए। शिकागो एक्सचेंज में कल रात से 2.5 प्रतिशत की तेजी होने के साथ साथ स्थानीय मांग बढ़ने की वजह से सीपीओ, पामोलीन तथा सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया। वहीं सामान्य कारोबार के बीच सोयाबीन दाना और लूज के भाव पूर्ववत बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि आयातित तेलों के मुकाबले सस्ता 14-15 रुपये सस्ता होने तथा सस्ते की वजह से मिलावट से मुक्त होने के कारण देश में सरसों की मांग निरंतर बढ़ रही है। सोयाबीन डीगम अधिभार और तमाम शुल्क लगाये जाने के बाद लगभग 165 रुपये किलो बैठता है वहीं सरसों तेल 150 रुपये किलो के लगभग है।

उन्होंने कहा कि सरकार को तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए इस पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखनी होगी और उत्पादन बढ़ाने के हरसंभव प्रयास करने होंगे। आयात पर निर्भरता कम होने से देश के विदेशीमुद्रा की बचत होगी और मुर्गी दाने के लिए भारी निर्यात मांग वाले सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) के निर्यात से देश को विदेशीमुद्रा की आय भी बढ़ेगी। इसके लिए सरकार को तिलहन किसानों को प्रोत्साहन देने के साथ तेल कारोबार पर नजदीकी निगाह रखनी होगी।

बाकी सभी तेल तिलहनों के भाव पूर्ववत बंद हुए।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,550 - 7,600 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,295 - 6,340 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,480 - 2,540 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,125 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,390 -2,440 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,490 - 2,590 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,000 - 18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,750 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,500 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,660 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,800 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,550 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब