लाइव न्यूज़ :

सरसों, सोयाबीन में सुधार, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन में गिरावट

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख से दिल्ली मंडी में बुधवार को सीपीओ और पामोलीन में गिरावट का रुख रहा। दूसरी ओर देश में खुदरा मांग को पूरा करने के लिए छोटी पेराई मिलों की मांग बढ़ने से सरसों के साथ-साथ सोयाबीन की कीमतों में सुधार देखने को मिला। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट है जबकि कल रात 1.25 प्रतिशत कमजोर रहने के बाद फिलहाल शिकॉगो एक्सचेंज 0.3 प्रतिशत कमजोर है। उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय तेल-तिलहन कीमतों पर भी दबाव रहा।

बाजार के जानकारों ने कहा कि आयातकों को पामोलीन के आयात पर 600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से नुकसान है क्योंकि पहले अधिक आयात के कारण स्टॉक काफी मात्रा में है और आयातकों को अपने पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए आयात के भाव से कम कीमत पर अपना माल बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज के कमजोर होने से सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव में गिरावट रही। दूसरी ओर बिनौला की नयी फसल मंडियों में आना शुरू होने से इसके भाव भी टूटे हैं।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सोयाबीन की आवक 10 लाख बोरी से घटकर 8.5 लाख बोरी रह गई है। सोयाबीन का जो भाव जुलाई में 10,700 रुपये क्विंटल के उच्चस्तर पर चल रहा था, नयी फसल आने के बाद वह आधे से भी ज्यादा टूटकर लगभग 5,300 रुपये क्विंटल रह गया है। आगे त्योहारों की छुट्टियों के कारण तेल संयंत्र वालों की मांग बढ़ी है जिससे सोयाबीन तेल- तिलहन में सुधार है।

सूत्रों ने कहा कि देश में लगभग 5,000 सरसों की छोटी मिलें हैं जो खुदरा मांग को पूरा करती हैं। इन मिलों की दैनिक सरसों खपत 15-25 बोरी की होती है। लेकिन त्योहारों और जाड़े की खुदरा मांग के बढ़ने से इन छोटी मिलों की दैनिक सरसों मांग बढ़कर 60-70 हजार बोरी की हो गयी है। इसके कारण सरसों तेल-तिलहन कीमतों में सुधार है। उन्होंने कहा कि देश में विशेषकर उत्तर भारत में सरसों की मांग है जो आगे जाकर और बढ़ेगी।

सलोनी शम्साबाद में सरसों का भाव 9,250 से बढ़ाकर 9,300 कर दिया गया।

सूत्रों ने कहा कि नीचे भाव पर दीवाली की मांग निकलने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,945 - 8,975 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,150 - 6,235 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,950 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,040 - 2,165 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,925 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,700 -2,740 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,775 - 2,885 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,050 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,650 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,580

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,510 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,750 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,000 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,830 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,250 - 5,400, सोयाबीन लूज 5,100 - 5,200 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब