लाइव न्यूज़ :

आयूष मंत्रालय की विनिर्माण इकाई आईएमपीसीएल ने 160 करोड़ रुपये का कारोबार किया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल अपने उत्पादों के लिए अधिक खरीदारों को आकर्षित करने के साथ, आयुष मंत्रालय की सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण इकाई, इंडियन मेडिसिन फ़ार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) ने वर्ष 2020-21 में अपना सबसे अधिक 164 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

आयुष मंत्रालय ने कहा कि कंपनी ने लगभग 12 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक मुनाफा अर्जित किया है।

कंपनी का इससे पहले का सर्वाधिक कारोबार, वर्ष 2019-20 में 97 करोड़ रुपये का हुआ था।

बयान में कहा गया है कि यह वृद्धि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद जनता द्वारा आयुष उत्पादों और सेवाओं को तेजी से अपनाए जाने की स्थिति को दर्शाता है।

आईएमपीसीएल के गौरव को बढ़ाने वाली बात यह है कि, ‘सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन’ ने मार्च 2021 में उसके 18 आयुर्वेदिक उत्पादों को कुछ निगरानियों के साथ डब्ल्यूएचओ-जीएमपी /सीओपीपी प्रमाणन के लिए सिफारिश की है।

वर्तमान में, आईएमपीसीएल 656 शास्त्रीय आयुर्वेदिक दवाओं, 332 यूनानी और 71 मालिकाना आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण विभिन्न रोगों के लिए कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब