लाइव न्यूज़ :

आईएलएंडएफस को एनएचएआई से दो परियोजनाओं के निपटान दावों के रूप में 693 करोड़ रुपये मिले

By भाषा | Updated: April 4, 2021 18:08 IST

Open in App

मुंबई, चार अप्रैल आईएलएंडएफएस की अनुषंगी आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स लि. (आईटीएनएल) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से किरतापुर नेर चौक एक्सप्रेसवे (केएनसीईएल) से निपटान राशि के रूप में 673 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा कंपनी को चेन्नई नाशरी टनलवे (सीएनटीएल) से दावों के रूप में 20 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

केएनसीईएल परियोजना को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मार्च, 2019 की अपूर्ण या रुकी परियोजनाओं के दिशानिर्देशों के तहत बंद कर दिया गया था।

बयान में कहा गया है कि सीएनटीएल पूरी हो चुकी परियोजना है और इसे वार्षिक भुगतान की प्राप्ति हो रही है। 19.6 करोड़ रुपये दावे की प्राप्ति दायरे में बदलाव के लिए है।

बयान में कहा गया है कि आईटीएनएल की 100 प्रतिशत अनुषंगी फाग्ने सोनगढ़ एक्सप्रेसवे (एफएसईएल) ने इससे पहले मंत्रालय की अटकी परियोजनाओं की नीति के तहत एनएचएआई के साथ निपटान पूरा कर लिया था और उसे 707 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?