लाइव न्यूज़ :

परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीनस्थ संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशिक्षण देगा आईआईएमए

By भाषा | Updated: August 30, 2021 23:24 IST

Open in App

भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएमए) अब परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के तहत काम करने वाले संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशिक्षण देगा। शीर्ष बिजनेस स्कूल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस संबंध में आईआईएम-ए ने होमी भाभा नेशनल इंस्टीट्यूट (एचबीएनआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। एचबीएनआई डीएई के अंतर्गत आता है। समझौते के अनुसार, आईआईएम-ए डीएई के अधीनस्थ संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए पाठ्यक्रम 'साराभाई प्रबंधन विकास कार्यक्रम' की पेशकश करेगा। विज्ञप्ति में कहा गया कि यह संस्थान द्वारा सहमति ज्ञापन के तहत पेश किए जाने वाले प्रबंधन विकास कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहला पाठ्यक्रम है।आईआईएम-ए के निदेशक प्रोफेसर एरोल डिसूजा और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव एवं परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष के एन व्यास ने सोमवार को संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम श्रृंखला का शुभारंभ किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र की बुलंद आवाज थे प्रो. जगदीप छोकर, बहुत से बदलावों को जमीन पर उतारा

कारोबारOne Nation, One Subscription plan: 1 जनवरी 2025 से शुरू?, 1.8 करोड़ छात्र को फायदा, माता-पिता को इसके बारे में जानने की जरूरत...

कारोबारआईआईएम अहमदाबाद प्लेसमेंट: पिछले साल की तुलना में छात्रों का सालाना पैकेज घटा, औसतन सभी का CTC ₹ 35 लाख रहा

भारतCHARDHAM YATRA: बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा की IIM रोहतक ने तैयार की रिपोर्ट, VVIP दर्शन से दूर रहे, ‘एसएमएस’ मौसम अपडेट प्रणाली और पंजीकरण सरल हो

क्राइम अलर्टब्लॉग: विद्यार्थियों में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम