लाइव न्यूज़ :

आईआईएम-शिलांग ने दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 15:31 IST

Open in App

शिलांग, सात जनवरी भारतीय प्रबंधन संस्थान - शिलांग ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के युवाओं में रोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ाने के लिए दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर दस्तखत किए हैं।

आईआईएम-शिलांग में इनक्यूबेशन और एंटरप्राइज सपोर्ट सेंटर (आईईएससी) के अध्यक्ष संजीव काकोटी ने बताया कि इस एमओयू के तहत छोटी अवधि के पाठ्यक्रम, संकाय आदान-प्रदान, बुनियादी ढांचे की साझेदारी के जरिए शोध, उद्यमशीलता और एमएसएमई विकास जैसे कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

आईआईएम-शिलांग के अध्यक्ष एस के बाजोरिया ने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें उत्तर-पूर्व में आत्मनिर्भरता की जरूरत है... जाति, पंथ या रंग के भेदभाव के बिना।’’

संस्थान के निदेशक डी पी गोयल ने कहा, ‘‘आईआईएम शिलांग का एक उद्देश्य पूर्वोत्तर के लोगों को रोजगार और उद्यमशीलता क्षमताओं को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करना है। आईआईएम शिलांग और डिक्की युवाओं को एक सफल उद्यमी बनाने में मदद करेंगे।’’

डिक्की के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार नर्रा ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के युवाओं में उद्यमिता की भावना को जगाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘... हमारे लोग एयरोस्पेस, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में हैं। हम पिछले 15 वर्षों में लगभग एक लाख एससी और एसटी उद्यमियों से जुड़ सके हैं और हमारा प्रयास लगातार जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग