लाइव न्यूज़ :

आईआईएफसीएल का चालू वित्त वर्ष में 23,000 करोड़ रुपये के ऋण की मंजूरी का लक्ष्य

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) का लक्ष्य बाजार में उपलब्ध परियोजना पाइपलाइन के आधार पर वर्ष 2021-22 में 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण मंजूरी और 14,000 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का है।

वर्ष 2020-21 में, सरकार के स्वामित्व वाली बुनियादी ढांचा वित्तपोषण कंपनी ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद सबसे अधिक ऋण मंजूरी और वितरण किया।

आईआईएफसीएल के प्रबंध निदेशक पीआर जयशंकर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘भविष्य पिछले साल की तरह ही चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन हम बेहतर करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य अपने लिए तय लक्ष्य को पार करना होगा - इस साल मंजूरी के लिए 23,000 करोड़ रुपये और वितरण के लिए 14,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य रहेगा ... जो प्राप्त होने वाली परियोजनाएं पर निर्भर करेगा।’’

वर्ष 2020-21 के दौरान, आईआईएफसीएल ने एकल आधार पर क्रमशः 20,892 करोड़ रुपये और 9,460 करोड़ रुपये के उच्चतम स्वीकृति और वितरण स्तर को हासिल किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम चालू वित्तवर्ष के अंत तक शुद्ध एनपीए को 4 प्रतिशत तक लाने का प्रयास करेंगे।’’

कंपनी का सकल एनपीए भी पिछले वित्तवर्ष के 19.70 प्रतिशत से घटकर 13.9 प्रतिशत रह गया।

एनपीए में नकद वसूली के संबंध में, उन्होंने कहा, यह वर्ष 2020-21 में बढ़कर 625 करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 92 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब