लाइव न्यूज़ :

आईएचएफ, विलग्रो इनोवेशंस का संक्रामक बीमारियों से निपटने का मंच पेश

By भाषा | Updated: November 23, 2020 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर टाटा ट्रस्ट्स की पहल इंडिया हेल्थ फंड (आईएचएफ) ने विलग्रो इनोवेशंस फाउंडेशन के साथ मिलकर एक ऐसे मंच की शुरुआत की जो ‘संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए नवोन्मेष’ पर काम करेगा।

दोनों ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि इस साझेदारी के तहत संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए सस्ती और देखभाल करने वाली स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवोन्मेषी उपायों के विकास को समर्थन दिया जाएगा। यह उपाय बीमारियों की रोकथाम, नियंत्रण और बीमारियों को खत्म करने के साथ-साभ भविष्य में किसी महामारी के दौरान देश के प्रयासों की मदद करेंगे।

दोनों संगठन इसके लिए विशेषज्ञ सहयोगियों के समूहों के साथ साझेदारी करेंगे जो किसी नवोन्मेषी समाधान के लिए शुरुआती अवधारणा बताने से लेकर उसकी अंतिम आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।

इंडिया हेल्थ फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव जोशी ने कहा, ‘‘ हम दोनों संगठनों के विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों को साथ लाकर पूरक बनने का काम कर रहे हैं। ताकि नवोन्मेषों का सह-विकास हो सके।’’

उन्होंने कहा कि विलग्रो इसके तहत किसी नवोन्मेषी परियोजना की प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट से लेकर उसके शुरुआती नमूना तैयार होने तक में मदद करेगी। वहीं आईएचएफ उन नमूनों और पायलट परियोजनाओं का समर्थन करेगा जो तैयार हैं और उन्हें नियामकीय अनुमतियां दिलाने में मदद करेगा ताकि बाजार में प्रवेश किया जा सके।

प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट एक तरह की विस्तृत परियोजना रपट होती है जो यह सुनिश्चित करती है कि संबंधित परियोजना या पायलट परियोजना व्यवहारिक है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा