लाइव न्यूज़ :

आईजीएल ने बीते वित्त वर्ष में दिल्ली-एनसीआर में 3.1 लाख नए पीएनजी कनेक्शन दिए

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) ने बीते वित्त वर्ष 2020-21 में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में पाइप के जरिये रसोई गैस पहुंचाने (पीएनजी) के 3.1 लाख नये कनेक्शन दिए। कंपनी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बीता वित्त वर्ष कोविड-19 महामारी से प्रभावित था। इसके बावजूद हमने इतने बड़े पैमाने पर पीएनजी कनेक्शन दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस अवधि में 62 नए सीएनजी स्टेशन लगाए गए। इससे आईजीएल के सीएनजी स्टेशनों की संख्या 612 हो गई।

कंपनी की वार्षिक आम बैठक में सिंह ने कहा कि 2020-21 का साल कोविड-19 से प्रभावित रहा। इस दौरान आईजीएल का कुल कारोबार 5,409 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 1,006 करोड़ रुपये रहा। 31 मार्च, 2021 को समाप्त वर्ष में कंपनी की नेटवर्थ 5,800 करोड़ रुपये रही।

उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार के बाद चालू वित्त वर्ष में आईजीएल का प्रदर्शन सुधरने की उम्मीद है। सिंह ने कंपनी की भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वह मौजूदा क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के साथ नए क्षेत्रों में विस्तार करेगी।

उन्होंने कहा कि आईजीएल इलेक्ट्रिक वाहन खंड में उतर गई है और कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष के अंत तक 50 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने की है।

उन्होंने शेयरधारकों को टाइप-चार सिलेंडरों के सफल इस्तेमाल के बारे में सूचित करते हुए कहा कि इनका प्रयोग अंतर-राज्य परिवहन में लंबी दूरी की बसों में किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सीएनजी और वैकल्पिक ईंधन की कीमतों में अंतर के मद्देनजर नए भौगोलिक क्षेत्रों में सीएनजी ढांचे का विस्तार किया जाएगा। साथ ही सीएनजी कारोबार की वृद्धि के लिए हरित गलियारों का निर्माण जारी रहेगा।

सिंह ने कहा कि आईजीएल एलएनजी/एलसीएनजी स्टेशन लगाने, सीजीडी परियोजनाओं के लिए सलाहकार सेवाएं देने, गैस मीटरों के विनिर्माण, घरेलू उपकरणों में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को प्रोत्साहन की योजना पर काम कर रही है।

कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरधारको ने 180 प्रतिशत के लाभांश की मंजूरी दे दी। कंपनी निदेशक मंडल ने इसकी सिफारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग