लाइव न्यूज़ :

आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में चार गुना उछलकर 603 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई आईडीबीआई बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में चार गुना उछलकर 603.30 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से फंसे कर्ज में कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के नियंत्रण वाला आईडीबीआई बैंक को इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 144.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

आईडीबीआई बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि जून 2021 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय 6,554.95 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,901.02 करोड़ रुपये थी।

बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार आया है। कुल कर्ज के प्रतिशत के रूप में सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) आलोच्य तिमाही में घटकर 22.71 प्रतिशत पर आ गया जो एक साल पहले जून 2020 में 26.81 प्रतिशत था।

शुद्ध एनपीए इस दौरान 1.67 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2020-21 की जून तिमाही में 3.55 प्रतिशत था।

बैंक का एनपीए और आपात प्रावधान जून 2021 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 1,751.80 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2020-21 की पहली तिमाही में 888.05 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब