लाइव न्यूज़ :

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को चौथी तिमाही में 329 करोड़ रुपये का लाभ

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बुधवार को बताया कि राजस्व में वृद्धि और मार्जिन में सुधार से मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में उसका कर पश्चात लाभ (पीएटी) लगभग दोगुना से भी अधिक बढ़कर 329 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के बुधवार को जारी बयान के मुताबिक उसे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 156 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी का राजस्व समीक्षाधीन तिमाही में 53 प्रतिशत बढ़कर 739 करोड़ रुपये हो गया जो 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 482 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने 13.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है, जो वर्ष 2020-21 के लिए लाभांश को 21.5 रुपये प्रति शेयर तक ले गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विजय चंडोक ने कहा, ‘‘हम तिमाही के दौरान वित्तीय और परिचालन क्षेत्र के चहुंमुखी प्रदर्शन करने को लेकर खुश हैं, जो हमारे रणनीतिक दृष्टि के सफल कार्यान्वयन का प्रमाण है।’’ इस दौरान अनुकूल बाजार परिस्थितियों का भी कंपनी को लाभ मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब