लाइव न्यूज़ :

आईसीआईसीआई होम फाइनेंस की दर्जी, बढ़ई, कार मैकेनिक, पेंटर के लिये सरल आवास रिण सुविधा

By भाषा | Updated: August 14, 2021 00:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त आईसीआईसीआई होम फाइनेंस ने शुक्रवार को कहा कि उसने खुद का काम करने वाले कामगारों और श्रमिकों के लिये जिनके पास अपनी आय बताने के लिये आयकर रिटर्न दस्तावेज नहीं होता है, स्थल पर ही सरल आवास रिण देने की सुविधा शुरू की है।

कंपनी ने वक्तव्य जारी कर कहा है कि उसने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘बिग फ्रीडम मंथ’ के तहत उन लोगों के लिये यह योजना शुरू की है जिनके पास अपने सपनों का घर खरीदने के लिये आवास रिण लेने के वास्ते आयकर रिटर्न जैसे दस्तावेज उपलब्ध नहीं होते हैं।

कंपनी ने कहा है कि बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, दर्जी, पेंटर, आटो मैकनिक, आटो, टैक्सी ड्राइवर तथा अन्य इस योजना के तहत स्थल पर ही आवास रिण ले सकते हैं। उन्हें केवल अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और छह माह के बैंक खाते का ब्यौरा उपलब्ध कराना होगा।

आईसीआईसीआई होम फाइनेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनिरूद्ध कमानी ने कहा, ‘‘बिग फ्रीडम माह के दौरान हमारे स्थल पर ही आवास रिण की मंजूरी देने की सुविधा में कई तरह के आवास रिण की पेशकश होंगी .. हमारी प्रत्येक शाखा पर स्थानीय प्रतिनिधि होंगे जो कि कम से कम दस्तावेजों के साथ रिण उपलब्ध कराने में मदद करेंगे।’’

कंपनी ने कहा कि आवास रिण लेने वाले इस योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत ब्याज राशि में 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी का लाभ भी उठा सकते हैं। निम्न आय वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिये यह एक रिण से जुड़ी सब्सिडी योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग