लाइव न्यूज़ :

एचपीसीएल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पहुंचाने वाली पहली कंपनी बनी

By भाषा | Updated: June 17, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिडेट (एचपीसीएल) जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में एथनॉल मिश्रित पेट्रोल की आपूर्ति शुरू करने वाली पहली तेल कंपनी बन गयी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लद्दाख क्षेत्र में ईंधन की आपूर्ति उसके लेह डिपो से की जाएगी जो 11,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

बयान के अनुसार, "मजबूत गुणवत्ता जांच के साथ इतनी ऊंचाई/कम तापमान पर ईंधन की जरूरत को पूरा करने के साथ एचपीसीएल लद्दाख क्षेत्र में एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पेश करने वाली देश की पहली तेल विपणन कंपनी बन गयी है।"

गौरतलब है कि सरकार ने उत्सर्जन में कटौती और तेल के आयात पर होने वाला खर्च कम करने के मकसद से तेल कंपनियों को पेट्रोल में एथनॉल मिलाने का आदेश दिया है। 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल के मिश्रण का लक्ष्य रखा गया है।

एचपीसीएल के लेह डिपो की भंडारण क्षमता 4,450 किलोलीटर है और यह 2018 में चालू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब