लाइव न्यूज़ :

वित्तीय बाजारों के जोश में कितना दम, ये एक खुला सवाल: के एम बिड़ला

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि यह एक खुला सवाल है कि वित्तीय बाजारों के जोश में कितना दम है और ये तेजी कितनी टिकाऊ है, यह पता करने में अगली तिमाही या थोड़ा और वक्त लगेगा।

उन्होंने बीते साल के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने तबाही ला दी है और ‘‘चाहें जीवन हो या व्यवसाय, लोगों तथा कंपनियों को बीमारियों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।’’

उन्होंने लोगों से ज्ञान, विचारों का भंडार तैयार करने, सहयोग और सद्भावना बढ़ाने का आह्वान किया।

आने वाले दिनों में घर से काम करने की का चलन बढ़ने के बारे में उन्होंने कहा कि कार्यालय सिर्फ एक जगह नहीं है, जहां लोग काम करने आते हैं, बल्कि यहां लोगों, विचारों और बातचीत को ढाला जाता है।

बाजार में उतार-चढ़ाव को बुलबुले की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि अनिश्चितता के साथ ही वित्तीय बाजार और अधिक अस्थिर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मांग में कुछ बुनियादी बदलाव हुए हैं, लेकिन लगभग सभी क्षेत्रों में सुधार देखने को मिल रहा है।

बिड़ला ने कहा कि देश में विनिर्माण क्षेत्रों, सीमेंट से लेकर पेंट तक, और ऑटोमोटिव से लेकर एल्युमीनियम तक मजबूत सुधार देखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, यह एक खुला सवाल है कि वित्तीय बाजारों के जोश में कितना दम है और ये तेजी कितनी टिकाऊ है, यह पता करने में अगली तिमाही या थोड़ा और वक्त लगेगा। मुझे बताया गया है कि अर्थशास्त्रियों ने इसे सतर्क आशावाद की संज्ञा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब