लाइव न्यूज़ :

मुंबई में नवंबर के दौरान आवास पंजीकरण नौ साल के उच्च स्तर पर

By भाषा | Updated: December 9, 2020 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर महाराष्ट्र सरकार के स्टांप शुल्क में कटौती करने और ऊंची त्यौहारी मांग के चलते मुंबई में नवंबर में 9,301 आवासों का पंजीकरण हुआ है। संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक के अनुसार यह पिछले नौ साल का उच्च स्तर है और सालाना आधार पर 67 प्रतिशत की वृद्धि है।

नाइट फ्रैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘ नवंबर 2020 में 9,301 मकानों का पंजीकरण हुआ है। यह मुंबई में पिछले नौ साल में नवंबर के महीने में सबसे अधिक आवासों का पंजीकरण है।’’

नवंबर में आवासों का पंजीकरण मासिक आधार पर 17 प्रतिशत और सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़ा है।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘ मुंबई में आवासों की बिक्री तेज करने में स्टांप शुल्क में सीमित अवधि के लिए की गयी कटौती ने अहम भूमिका अदा की है। इसके अलावा त्यौहारी मौसम, आवास ऋण पर न्यूनतम ब्याज और डेवलपरों की ओर विविध प्रोत्साहन ने भी इसे बढ़ाने में मदद की है।’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आवासों की बिक्री बढ़ाने के लिए स्टांप शुल्क में तीन प्रतिशत की छूट दी है।

अधिकतर बिल्डरों ने स्टांप शुल्क पर बचे दो प्रतिशत को वहन करने की पेशकश की है। इसलिए बाजार में आवासों की बिक्री बढ़ी है।

Ms. Manju Yagnik, Vice-Chairperson, Nahar Group and Senior Vice President, NAREDCO (Maharashtra):

नारेडको (महाराष्ट्र) की वरिष्ट उपाध्यक्ष और नाहर ग्रुप की उप प्रमुख मंजू याग्निक ने रपट पर कहा, ‘ बिक्री में तेजी से यह झलक मिलती है कि मकान के ग्रहाकों का आत्म विश्चास अब सामान्य हो रहा है। त्योहार के मौसम , स्टाम शुल्क में कमी और ब्याज दर नरम होने से बिक्री को अच्छा समर्थन मिला है।’

एज्लो रियल्टी के सीईओ कृष रवेशिया ने कहा कि लाकडाउन में ढील के बाद अब आर्थिक गतिविधियों में सुधार के मद्देनजर भारत में अचल सम्पत्ति के बाजार में फिर से तेजी आने का माहौल बना है।’

रहेजा रियल्टी के निदेशक राम रहेजा ने कहा, ‘ नाइट फ्रैंक की इस ताजा रपट से यह बाता फिर उभरी है कि आवास इकाइयों का बाजार भारत अर्थव्यवस्था के लिए उम्मीदों का एक बड़ा स्रोत बना रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?