लाइव न्यूज़ :

आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लि. का निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के साथ विलय एक जुलाई से प्रभावी, दीपक पारेख ने कहा-निदेशक मंडलों की 30 जून को बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2023 15:12 IST

एचडीएफसी के वाइस चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी केकी मिस्त्री ने कहा कि कंपनी के शेयर की सूचीबद्धता समाप्त करने का काम 13 जुलाई से प्रभावी होगा।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडलों की 30 जून को बैठक होगी।विलय के बाद देश की एक बड़ी वित्तीय सेवा कंपनी सृजित होगी। शेयरधारक को 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। 

मुंबईः आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लि. का निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के साथ विलय एक जुलाई से प्रभावी होगा। एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस विलय प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिये एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडलों की 30 जून को बैठक होगी।

पारेख ने कहा कि एचडीएफसी लि. का एचडीएफसी बैंक के साथ विलय एक जुलाई से प्रभावी होगा। एचडीएफसी के वाइस चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी केकी मिस्त्री ने कहा कि कंपनी के शेयर की सूचीबद्धता समाप्त करने का काम 13 जुलाई से प्रभावी होगा।

एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल चार अप्रैल को आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी का खुद में विलय करने पर सहमति जतायी थी। यह सौदा 40 अरब डॉलर का है। देश में कंपनी इतिहास में इसे सबसे बड़ा विलय सौदा करार दिया गया है।

इस विलय के बाद देश की एक बड़ी वित्तीय सेवा कंपनी सृजित होगी। विलय के बाद बनने वाली नई इकाई की संयुक्त रूप से संपत्ति करीब 18 लाख करोड़ रुपये होगी। इस सौदे के तहत एचडीएफसी के प्रत्येक शेयरधारक को 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। 

टॅग्स :HDFCshare bazarHDFC BankHDFC Life
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा