लाइव न्यूज़ :

मंजूरियों के लिए ‘एकल खिड़की प्रणाली’ को ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं : गोयल

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय मंजूरियों के लिए एकल खिड़की प्रणाली पर ‘ईमानदारी’ से प्रयास कर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह बात कही।

गोयल ने कहा कि एक ही स्थान पर सभी मंजूरियों से उद्योग का अनुपालन का बोझ काफी कम हो सकेगा।

मंत्री ने उम्मीद जताई कि एकल खिड़की प्रणाली की पहली सूची अगले साल मार्च या अप्रैल में आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) केंद्र में विभिन्न मंत्रालयों के बीच मंजूरियों के लिए एकल खिड़की सुविधा के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहा है। इसके अलावा राज्य तथा स्थानीय स्तर पर भी ऐसा प्रयास किया जा रहा है।

गोयल ने कहा, ‘‘हम इसका एकीकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले साल मार्च या अप्रैल तक आप एकल खिड़की की पहली सूची देखेंगे जिससे आपके अनुपालन का बोझ कम होगा और आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि सरकारी नीतियां उद्योग के अनुपालन के बोझ को कम करने का प्रयास कर रही हैं। सभी चीजों को डिजिटल और ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे लाइसेंस के बार-बार नवीकरण और सरकारी मंजूरियों का बोझ कम हो रहा है।

मंत्री ने कहा कि घरेलू विनिर्माण को बढ़ाने और देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इसका हिस्सा हिस्सा बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब