लाइव न्यूज़ :

मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में अगस्त में घरों का पंजीकरण 2.5 गुना बढ़कर 6,784 इकाई हुआ

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:14 IST

Open in App

मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आवास संपत्तियों का पंजीकरण पिछले साल की तुलना में इस साल अगस्त में दोगुना से अधिक बढ़कर 6,784 इकाई पर पहुंच गया। नाइट फ्रेंक इंडिया ने यह जानकारी दी है। परामर्शदाता कंपनी ने एक बयान में कहा, मुंबई के बीएमसी क्षेत्र (चर्चगेट से दहिसर और कोलाबा से मुलुंड) में अगस्त 2021 में 6,784 इकाइयों का संपत्ति पंजीकरण दर्ज किया गया जो अगस्त 2020 की तुलना में सालाना आधार पर 157 प्रतिशत की वृद्धि है।अगस्त 2021 के लिए पंजीकरण, महामारी से पहले की अवधि, अगस्त 2019 की तुलना में भी 16 प्रतिशत अधिक है। नाइट फ्रेंक ने कहा कि अगस्त 2021 में 6,241 इकाइयों की नई बिक्री का पंजीकरण हुआ जो कि कुल बिक्री का 92 प्रतिशत तक है। नये घरों की बिक्री जुलाई में 53 प्रतिशत उससे पहले जून में 42 प्रतिशत और अप्रैल में सात प्रतिशत रही थी। नाइट फ्रेंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि महामारी के बाद मुंबई में संपत्तियों की खरीद-फरोख्त एक बार फिर से मजबूती के साथ आगे बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2030 तक 10 करोड़ से अधिक नौकरियां पैदा करेगा भारत का निर्माण क्षेत्र, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारतमुंबई हवाईअड्डे पर आने वाले कुछ देशों के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य: बीएमसी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित