लाइव न्यूज़ :

हिताची एबीबी पावर, अशोक लीलैंड, आईआईटी-मद्रास ने ई-वाहन पायलट परियोजना के लिये किया गठजोड़

By भाषा | Updated: November 27, 2020 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर हिताची एबीबी पावर ग्रिड्स, अशोक लीलैंड और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी-एम) ने शुक्रवार को ई-वाहन क्षेत्र में पायलट आधार पर भागीदारी की घोषणा की।

त्रिपक्षीय भागीदारी के तहत पायलट आधार पर इलेक्ट्रिक बस (ई-बस) का परिचालन आईआईटी-एम परिसर में छात्रों और कर्मचारयों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिये किया जाएगा।

हिताची एबीबी पावर ग्रिड इन इंडिया ने एक बयान में कहा कि ई-बस में हिताची एबीबी पावर ग्रिड की नवोन्मेषी फ्लैश चार्जिंग प्रौद्योगिकी-ग्रिड ई-मोशन फ्लैश होगी। बस अशोक लीलैंड उपलब्ध कराएगी जबकि आईआईटी-एम ई- बस के लिये फ्लैश चार्जिंग प्रणाली के परिचालन के लिये जरूरी ढांचागत सुविधा उपलब्ध कराएगा।

हिताची एबीबी पावर ग्रिड इन इंडिया के प्रबंध निदेशक एन वेणु ने कहा कि यह भागीदारी शून्य उत्सर्जन वाला सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराएगी जो कंपनी की पुरस्कार प्राप्त प्रौद्योगिकी से युक्त है।

उन्होंने कहा कि ठोस नीतिगत उपायों के साथ उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के एक साथ आने से वास्तव में ई-वाहन के लिये एक टिकाऊ और भरोसेमंद व्यवस्था सृजित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब