लाइव न्यूज़ :

हिंडाल्को 323 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर रायकर का अधिग्रहण करेगी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लि. 323 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर रायकर बेस प्राइवेट लि. में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा की।

रायकर, पॉलिकैब इंडिया लि. की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

अधिग्रहण हिंडाल्को की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी रेणुका इन्वेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस लि. के माध्यम से किया जाएगा।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, अधिग्रहण से हिंडाल्को की तांबे की छड़ की विनिर्माण क्षमता मजबूत होगी। इससे कंपनी को इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

गुजरात के वाघोडिया में रायकर का 2,25,000 टन उत्पादन क्षमता का एक संयंत्र है। वहीं हिंडाल्को गुजरात के दाहेज में दुनिया के सबसे बड़े एकल-स्थल के कस्टम कॉपर स्मेल्टर में से एक का संचालन करती है, जिसकी तांबे की छड़ संबंधी उत्पादन क्षमता 3,45,000 टन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग