लाइव न्यूज़ :

वर्धमान टेक्सटाइल्स को हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रंगाई रोकने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी वर्धमान टेक्सटाइल ने गुरुवार को कहा कि उसे हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बद्दी स्थित उसकी तीन इकाइयों में रंगाई को आंशिक रूप से रोकने का आदेश मिला है, जिनसे ‘श्रेणी-4’ का उत्सर्जन होता है।

वर्धमान टेक्सटाइल्स ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘कंपनी को हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव द्वारा एक जनवरी की तारीख का आदेश मिला है, जिसमें रंगाई प्रक्रिया के आंशिक हिस्से, जिनसे श्रेणी-4 का उत्सर्जन होता है, को बंद करने का निर्देश दिया गया है, जिससे बद्दी स्थित हमारी चार में से तीन इकाइयां प्रभावित होंगी।’’

कंपनी ने कहा कि इन तीन इकाइयों से श्रेणी-1 और श्रेणी-4 का उत्सर्जन हो रहा है और कंपनी कंपनी श्रेणी-1 के संबंध में पूरी तरह से नियमों का पालन कर रही है।

कंपनी ने आगे कहा कि श्रेणी-4 के लिए नए मानकों को राज्य सरकार द्वारा दिसंबर 2019 में लागू किया गया और इन मानकों को जून 2021 तक लागू करने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...