लाइव न्यूज़ :

तेल की ऊंची कीमतों से वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार पर असर पड़ेगा: पुरी

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की ऊंची कीमतें जारी रहने से वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार पर असर पड़ेगा। इसके साथ ही पुरी ने सऊदी अरब और अन्य ओपेक (तेल निर्यातक देशों के संगठन) उत्पादकों से एक बार फिर यह कहा कि वे उत्पादन के स्तर को कृत्रिम रूप से कम न रखें।

उन्होंने अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ भारत के अपने आपातकालीन भंडार से तेल का भंडार जारी करने को एक बहुत ही साहसिक कदम बताया।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में, भारत तेल की कीमतों को कम करने के लिए समन्वित अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के हिस्से के रूप में अपने रणनीतिक भंडार से 50 लाख बैरल कच्चे तेल जारी करने पर सहमत हुआ था। अमेरिका ने भी पांच करोड़ बैरल जारी करने की घोषणा की थी।

लेकिन इससे कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं आया और शुक्रवार को कीमतें गिरकर 77 डॉलर प्रति बैरल हो गयीं। इसकी मुख्य वजह कोरोना वायरस की नई किस्म सामने आने से मांग पर असर पड़ने की चिंताएं हैं।

पुरी ने रिपब्लिक टीवी के इंडिया इकोनॉमिक समिट में कहा, "रणनीतिक तेल जारी करना, मुझे नहीं पता कि यह प्रतीकात्मक है या वास्तविक है, लेकिन यह एक बहुत ही साहसिक कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब