लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने एसबीआई एमएफ के नवनीत मुनौट को बनाया प्रबंध निदेशक, सीईओ

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने नवनीत मुनोट को अपना अगला प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) रहे मुनोट एचडीएफसी म्यूचुअल फंड में मौजूदा प्रबंध निदेशक मिलिंद बर्वे का स्थान लेंगे।

एक अलग बयान में एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने कहा कि मुनोट ने भविष्य के अवसरों को लेकर संगठन को छोड़ने का फैसला किया है।

बयान में कहा गया है कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में फंड मैनेजमेंट का ढांचा पूर्ववत ही बना रहेगा, क्योंकि कंपनी ने कुछ समय के लिए मजबूत श्रेष्ठता के साथ बेहद सक्षम दूसरी कतार तैयार की है।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) विनय टोनी ने कहा, "नवनीत कुशल और अनुभवी वरिष्ठ कोष प्रबंधकों की टीम का हिस्सा रहे हैं और कई उपलब्धियां उनके नाम हैं। हम संगठन में उनके योगदान की सराहना करते हैं और भविष्य के सभी प्रयासों में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट देश का सबसे बड़ा फंड हाउस है, जिसमें 4.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि एचडीएफसी एमएफ के पास 3.75 लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्ति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन