लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक एमएसएमई दायरा बढ़ाने के लिए 500 संपर्क प्रबंधकों को भर्ती करेगा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:11 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने एमएसएमई क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान 500 अतिरिक्त संपर्क प्रबंधकों को नियुक्त करने का फैसला किया है।

इन नियुक्तियों के साथ ही बैंक की सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) शाखा में कुल कर्मचारियों की संख्या 2,500 हो जाएगी।

इस समय बैंक की एमएसएमई शाखा की पहुंच 545 जिलों तक है, जहां इसके संपर्क प्रबंधक और निरीक्षक हैं। चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह पहुंच बढ़कर कम से कम 575 जिलों तक हो जाएगी।

बैंकिंग कारोबार और स्वास्थ्य देखभाल वित्त के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष सुमंत रामपाल ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम अपनी एमएसएमई पहुंच को 545 से बढ़ाकर 575 जिलों तक कर रहे हैं। ऐसे में चालू वित्त वर्ष में एमएसएमई शाखा में 500 से अधिक लोगों को नियुक्त कर रहे हैं। इससे इस शाखा में कुल कर्मचारियों की संख्या 2,500 से थोड़ा अधिक हो जानी चाहिए।’’

एमएसएमई मद के तहत थोक व्यापारी और खुदरा ऋणों को शामिल करने के बाद मार्च 2021 तिमाही में बैंक का एमएसएमई रिण खाता मामूली रूप से बढ़कर 2,01,833 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2020 में 2,01,758 करोड़ रुपये था।

रामपाल ने कहा कि बैंक का एमएसएमई पोर्टफोलियो कपड़ा, निर्माण, कृषि-प्रसंस्करण, रसायन, उपभोक्ता सामान, होटल और रेस्टोरेंट, ऑटो कलपुर्जे, फार्मा और कागज उद्योग जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है और इसमें थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता, वितरक और स्टॉकिस्ट शामिल हैं।

रामपाल ने कहा कि बैंक पिछले दो वर्षों से इस क्षेत्र पर खासतौर से ध्यान दे रहा है और महामारी के बाद सरकार द्वारा छोटे कारोबारियों के लिए ऋण सुविधा बढ़ाने से क्षेत्र की वृद्धि तेज हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?