लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 7,922 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 17, 2021 16:04 IST

Open in App

मुंबई, 17 जुलाई निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक का 2021-22 की जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 7,922 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, महामारी की दूसरी लहर की वजह से बैंक की वृद्धि प्रभावित हुई।

बीते वित्त वर्ष की चौथी मार्च तिमाही की तुलना में जून में समाप्त हुई तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ कम हो गया। जनवरी-मार्च तिमाही में यह 8,434 करोड़ रुपये था।

जून में समाप्त हुई तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 7,730 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 6,659 करोड़ रुपये था, जबकि मार्च, 2021 में समाप्त तिमाही में यह 8,187 करोड़ रुपये था।

मार्च-जून 2021 तिमाही में अग्रिम में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बैंक की शुद्ध ब्याज आय 8.57 प्रतिशत बढ़कर 17,009 करोड़ रुपये रही, जबकि शुद्ध मार्जिन 4.1 प्रतिशत रहा। इस दौरान बैंक की अन्य आय 54.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,075 करोड़ रुपये हो गयी।

गौरतलब है कि एक साल पहले मार्च-जून तिमाही पर देशव्यापी लॉकडाउन का बुरा असर पड़ा था। जबकि इस साल इस तिमाही में स्थानीय स्तरों पर लगे लॉकडाउन का असर पड़ा।

बैंक ने एक बयान में कहा, "इन अवरोधों से खुदरा रिण, तीसरे पक्ष के उत्पादों की बिक्री, कार्ड के जरिये खर्च और संग्रह के प्रयास प्रभावित हुए।"

बैंक ने कहा कि कारोबार की मात्रा कम रहने की वजह से उसका राजस्व नीचे आया। बैंक का ऋण पर नुकसान के लिए प्रावधान 54 प्रतिशत बढ़कर 4,219 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, वहीं कुल प्रावधान 4,830.8 करोड़ रुपये रहा।

इस साल 30 जून, 2021 समाप्त हुई तिमाही में बैंक का सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) अनुपात बढ़कर 1.47 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.36 प्रतिशत और मार्च तिमाही में 1.32 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग