लाइव न्यूज़ :

एचसीएल टेक ने दक्षिण कोरिया, वियतनाम और ताइवान में नेतृत्व दल नियुक्त किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता कंपनी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को कहा कि उसने जूनहो मून, टेरी ताई और गुयेन हा तुआन को क्रमश: दक्षिण कोरिया, ताइवान और वियतनाम के बिक्री प्रमुखों के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी की यह पहल एशिया में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने और तेज करने के लिए है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के सीईओ सी विजयकुमार ने कहा कि कंपनी ने अपनी अगली पीढ़ी की सेवाओं और उत्पादों के साथ सक्रिय रूप से अपने वैश्विक उपस्थिति का विस्तार किया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘एचसीएल अपने उद्योग की अग्रणी इंजीनियरिंग और आर एंड डी सेवाओं के साथ इन बाजारों में प्रवेश करेगी। इन क्षेत्रों का नेतृत्व संजय गुप्ता करेंगे जो एचसीएल टेक्नोलॉजीज में एक निगमित अधिकारी हैं।’’

विजय कुमार ने कहा कि दक्षिण कोरिया नवाचार के लिए सर्वोच्च श्रेणी वाला देश है तथा 5-जी और आईओटी जैसी नई डिजिटल तकनीकों में अग्रणी है, जबकि ताइवान वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग का अहम केंद्र है, जिसके आने वाले दशक में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि वियतनाम सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और अपने समाज को एक ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से ले जाने के लिए कदम बढ़ा रहा है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के निगमित उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, ‘‘"दक्षिण कोरिया, ताइवान और वियतनाम एचसीएल के लिए विकासमान बाजार हैं क्योंकि हम इन देशों में अपने उत्पादों और सेवाओं के लिए अपार संभावनाएं देखते हैं। हमारा मानना ​​है कि एचसीएल की गहरी डोमेन विशेषज्ञता और अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियां, उद्यमों की जरूरतों को सही ढंग से पूरा करेंगी और इन देशों में उन्हें अपनी पसंद की भागीदार बनाएंगी।"

एचसीएल से पहले, जूनहो मून ने सैमसंग एसडीएस में बिक्री, व्यवसाय विकास, कॉर्पोरेट मार्केटिंग और उत्पाद रणनीति में विभिन्न नेतृत्व पदों पर दो दशकों से अधिक समय बिताया।

टेरी ताई को क्लाउड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉल्यूशंस, डेटा स्टोरेज टेक्नोलॉजी और गो-टू-मार्केट रणनीति का समृद्ध अनुभव है। गुयेन हा तुआन को आईटी उद्योग में 20 साल का अनुभव है। टुआन आईबीएम से एचसीएल में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब