लाइव न्यूज़ :

हत्सुन एग्रो ने डेयरी उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया,पनीर की बिक्री करेगी

By भाषा | Updated: June 30, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी ​​दिल्ली, 30 जून डेयरी फर्म हत्सुन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा में 'अरोक्या' ब्रांड के तहत पनीर पेश करके अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

तमिलनाडु की यह कंपनी पहले से ही इस ब्रांड के तहत दूध और दही बेचती है। एक नियामकीय सूचना में, हत्सुन एग्रो ने बताया कि उसने अपने विस्तृत डेयरी उत्पादों एक नया उत्पाद 'अरोक्या' पनीर पेश किया है। कंपनी के अध्यक्ष आरजी चंद्रमोगन ने कहा, " आरोक्या पनीर हमारे डेयरी उत्पाद खंड में एक महत्वपूर्ण ब्रांड विस्तार है।"

हत्सुन एग्रो निजी क्षेत्र की एक प्रमुख डेयरी कंपनी है। यह लगभग 4,00,000 किसानों से दूध खरीदती है। यह दूध-दही के अलावा आइसक्रीम्स और पशु चारे का भी करोबार करती है।

कंपनी ने कहा कि उसके उत्पादों को दुनिया भर के 38 देशों में निर्यात किया जाता है।

हत्सुन एग्रो ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान कुल 5,575.50 करोड़ रुपये की कुल आय की तुलना में 246.35 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग