लाइव न्यूज़ :

क्या वाकई में रोजगार की स्थिति में सुधार, जानिए ईपीएफओ 2024 के आंकड़ें क्या बता रहे..

By आकाश चौरसिया | Updated: April 21, 2024 17:07 IST

EPFO: 2020-21 में यह संख्या गिरी और कुल 77.08 लाख जा पहुंची, इसके लिए महामारी यानी कोविड को जिम्मेदार ठहराया गया और बताया ये भी जा रहा है कि साल 2021-22 में यह संख्या 1.22 करोड़ की हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देEPFO के आंकडे़ं नए सदस्यों के बारे में बता रहेंये भी बता रहे हैं कि बेरोजगारी को लेकर संशय हटासाथ ही रोजगार में वित्त-वर्ष 2024 में वृद्धि हुई

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संस्था (ईपीएफओ) की रिपोर्ट की मानें तो चालू वित्त-वर्ष 2024 में साल दर साल 19 फीसदी की दर से 1.65 करोड़ नए सदस्य बने हैं। इस बात के नए आंकड़े जारी हुए हैं और सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवीनतम पेरोल डेटा से पता चलता है कि देश में रोजगार की स्थिति में सुधार हुआ है।

श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ''पिछले साढ़े 6 साल में ही 6.1 करोड़ से अधिक सदस्य ईपीएफओ से जुड़े, इससे साफ जाहिर है कि बाजार में हालत सुधर रहे हैं। आंकड़ों से ये भी पता चल रहा है कि ईपीएफओ में साल 2018-19 के समय सिर्फ 61.12 लाख ही सब्सक्राइबर्स थे, जो 2019-20 में उनकी संख्य बढ़ी और उनकी संख्या 78.58 लाख हो गई। 

हालांकि, 2020-21 में यह संख्या गिरी और कुल 77.08 लाख जा पहुंची, इसके लिए महामारी यानी कोविड को जिम्मेदार ठहराया गया और बताया ये भी जा रहा है कि साल 2021-22 में यह संख्या 1.22 करोड़ की हो गई और 2022-23 में 1.38 करोड़ जा पहुंची।

अधिकारी ने कहा कि निकाय द्वारा ईपीएफ शुद्ध ग्राहकों की संख्या 2022-23 में 1.38 करोड़ की तुलना में 2023-24 में 19 फीसद से अधिक बढ़कर 1.65 करोड़ हो गई। अधिकारी ने कहा कि ईपीएफओ सदस्यता में शुद्ध वृद्धि नौकरी बाजार की औपचारिकता और संगठित या अर्ध-संगठित क्षेत्र के कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा लाभों के कवरेज की सीमा को दर्शाती है।

कोविड-19 महामारी के दौरान, EPFO सदस्यता में शुद्ध वृद्धि गिर गई और अप्रैल-मई 2020 में नकारात्मक हो गई। कोविड महामारी में लगी पाबंदियों के हटने के बाद ईपीएफओ के सब्सक्रिप्शन में बढ़ोतरी हुई और यह सितंबर, 2023 में बढ़कर 12.2 लाख हो गया था।

टॅग्स :EPFOEmployees' Provident Fund Organisation (EPFO)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारEPFO Refund: 7 लाख बंद EPFO खातों की रकम होगी वापस, जानिए आपके खाते में कब आएगी रकम

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारUMANG App 2026: एक ऐप और ढेरों काम..., आधार, EPFO से लेकर LPG बुकिंग तक, उमंग ऐप से मिनटों में होगा हर काम

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा