लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार छोटे व्यापारियों को बाजार शुल्क में एक प्रतिशत की छूट देगी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 23:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच जनवरी हरियाणा सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के कारोबार वाले छोटे व्यापारियों को बाजार शुल्क में एक प्रतिशत की छूट देगी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हरियाणा कृषि उपज बाजार (सामान्य) नियम, 1962 में जरूरी संशोधन किए जाएंगे।

इस मामले में कोई भी छोटा व्यापारी बाजार समिति में अपनी वार्षिक रिटर्न दाखिल करते समय पिछले वर्ष के दौरान हरियाणा में कृषि उपज की बिक्री से अपना सालाना कारोबार पांच लाख रुपये से कम बताता है तो वह रिफांड का दावा कर सकता है। उसे एक प्रतिशत तक शुल्क का रिफंड किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब