लाइव न्यूज़ :

राज्यों के जीएसटी राजस्व की कमी चालू वित्त वर्ष में 40,000 करोड़ रुपये तक घट सकती है

By भाषा | Updated: February 21, 2021 12:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी पिछले चार महीनों के दौरानवस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में सुधार के चलते राज्यों के हिस्से में होने वाली कमी में पूर्व अनुमानों के मुकाबले करीब 40,000 करोड़ रुपये की भरपाई हो सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जीएसटी संग्रह में भारी कमी के चलते अनुमान जताया गया था कि जीएसटी राजस्व में राज्यों के हिस्से में 1.80 लाख करोड़ रुपये की कमी होगी।

इसमें 1.10 लाख करोड़ रुपये की राजस्व हानि जीएसटी लागू होने के चलते है, जबकि 70,000 करोड़ रुपये का नुकसान कोविड-19 महामारी के चलते अनुमानित है।

केंद्र ने राज्यों के हिस्से वाले 1.10 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व हानि की भरपाई के लिए एक विशेष खिड़की की स्थापना की है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हमने कुछ गणनाएं की हैं, जिनसे पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष में यह कमी लगभग 30,000-40,000 करोड़ रुपये घट सकती है।"

अधिकारी ने आगे कहा कि विशेष खिड़की के माध्यम से 1.10 लाख करोड़ रुपये उधार लिए जाएंगे और अतिरिक्त राशि का इस्तेमाल कोविड-19 के कारण राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए किया जाएगा।

केंद्र ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में पहले ही राज्यों को एक लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं।

अधिकारी ने आगे कहा कि जीएसटी परिषद मार्च में अपनी आगामी बैठक में एक अप्रैल से अगले वित्त वर्ष के लिए राज्यों को क्षतिपूर्ति की व्यवस्था पर फैसला करेगी।

उन्होंने कहा, "इस वित्त वर्ष की तुलना में अगले वित्त वर्ष में राजस्व घाटा बहुत कम होगा। हालांकि, 14 प्रतिशत राजस्व वृद्धि के लक्ष्य को पूरा करना मुश्किल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब