लाइव न्यूज़ :

जीएसटी राजस्व अप्रैल में सर्वकालिक ऊंचाई 1.41 लाख करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: May 1, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि जीएसटी संग्रह अप्रैल में 1.41 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जिससे अर्थव्यवस्था की स्थिति में लगातार सुधार होने का संकेत मिलता है।

अप्रैल 2021 में राजस्व मार्च के 1.23 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 14 प्रतिशत अधिक है।

समीक्षाधीन महीने के दौरान घरेलू लेनदेन पर जीएसटी से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले महीने की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘जीएसटी राजस्व ने लगातार पिछले सात महीनों के दौरान न सिर्फ एक लाख करोड़ रुपये के स्तर को सफलतापूर्वक पार किया है, बल्कि इसमें लगातार वृद्धि भी दर्ज की है। यह इस दौरान लगातार आर्थिक स्थिति में सुधार का स्पष्ट संकेत है। नकली-बिलिंग की जांच के साथ ही जीएसटी, आयकर और सीमा शुल्क आईटी प्रणालियों जैसे विभिन्न स्रोतों से मिले आंकड़ों के सघन डेटा एनालिटिक्स का उपयोग और प्रभावी कर प्रशासन ने लगातार कर राजस्व बढ़ाने में योगदान दिया है।’’

अप्रैल 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,41,384 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर रहा, जिसमें सीजीएसटी 27,837 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 35,621 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 68,481 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर वसूल 29,599 करोड़ रुपये के कर सहित) और उपकर 9,445 करोड़ (वस्तुओं के आयात पर पर 981 करोड़ रुपये की वसूली सहित) शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश के कई हिस्सों में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बावजूद, भारतीय व्यवसायों ने एक बार फिर रिटर्न दाखिल करने संबंधी जरूरतों का पालन करने के साथ ही समय पर जीएसटी बकाया का भुगतान करके उल्लेखनीय मजबूती दिखायी है।’’

कर विशेषज्ञों ने हालांकि कहा कि अप्रैल के आंकड़े मार्च में आर्थिक गतिविधियों को दर्शाते हैं और कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन के कारण आने वाले महीनों में जीएसटी संग्रह में कुछ गिरावट हो सकती है।

डेलॉयट इंडिया के वरिष्ठ निदेशक एम एस मणि ने कहा कि अप्रैल में उच्च संग्रह के आंकड़े आने वाले महीनों में आर्थिक गतिविधियों में गिरावट के चलते घट सकते हैं।

शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के पार्टनर रजत बोस ने कहा कि असली चुनौती आगे है क्योंकि देश के अधिकांश हिस्से फिर से लॉकडाउन में हैं और अधिकांश उद्योग अस्थायी रूप से बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग