लाइव न्यूज़ :

जीएसटी अधिकारियों ने आईटीसी धोखाधड़ी करने फर्जी निर्यातकों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली में जीएसटी अधिकारियों ने फर्जी निर्यातकों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और 134 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का फर्जी दावा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि जोखिम विश्लेषण के आधार पर पान मसाला, तंबाकू, एफएमसीजी सामान आदि के निर्यात में लगी मैसर्स वाइब ट्रेडेक्स की जांच के लिए पहचान की गई।

मंत्रालय ने कहा, “केंद्रीय माल और सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, दिल्ली पूर्व के अधिकारियों ने विस्तृत विश्लेषण किया और फर्जी निर्यातकों के एक नेटवर्क का पता लगाया, जो धोखाधड़ी से आईजीएसटी रिफंड का दावा करने के इरादे से माल और सेवा कर (जीएसटी) के तहत 134 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठा रहे थे और उनका उपयोग कर रहे थे।”

फर्जी निर्यातकों का नेटवर्क चिराग गोयल चला रहा था।

बयान में कहा गया है कि गोयल ने इस पूरे मामले का सरगना है। उसे 26 अक्टूबर तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम