लाइव न्यूज़ :

ग्रीव्स कॉटन ने बेंगलुरु में बहु-ब्रांड ईवी खुदरा स्टोर ऑटोईवीमार्ट शुरू किया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:24 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर ग्रीव्स कॉटन ने अपना पहला बहु-ब्रांड ईवी खुदरा स्टोर (ऑटोईवीमार्ट) बेंगलुरु में शुरू किया है। कंपनी ने कहा कि वह चरणबद्ध तरीके से इसी तरह के आउटलेट अन्य शहरों में भी खोलेगी।

विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मुंबई के समूह ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह बहु-ब्रांड ईवी खुदरा कारोबार में उतरेगा।

ग्रीव्स के मोबिलिटी कारोबार में एम्पीयर इलेक्ट्रिक शामिल है, जो दोपहिया (ई-स्कूटर) तथा तिपहिया (ई-रिक्शा, ई-ऑटो और ई-लोडर) की जरूरत को पूरा करता है। तिपहिया में कंपनी की मौजूदगी ईएलई ब्रांड के तहत ई-रिक्शा क्षेत्र में और एमएलआर ब्रांड के तहत ई-ऑटो क्षेत्र में है।

एम्पीयर इलेक्ट्रिक और ग्रीव्स के बीच 400 से अधिक शहरों में 600 से ज्यादा खुदरा स्टोर हैं।

ग्रीव्स रिटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वाईवीएस विजयकुमार ने कहा कि प्रतिबद्ध ईवी स्टोर 8,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी सभी चीजें एक छत के नीचे लाने का है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बेंगलुरु में अपने पहले ऑटोईवीमार्ट स्टोर की शुरुआत को लेकर काफी रोमांचित हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी नवोन्मेषण में बेंगलुरु अग्रणी रहा है और उसने इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब