लाइव न्यूज़ :

किसानों को सीधे आनलाइन भुगतान के मुद्दे पर गोयल की पंजाब के खाद्य मंत्री से होगी मुलाकात

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल केन्द्र सरकार और पंजाब के बीच किसानों को गेहूं खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के सीधे आनलाइन भुगतान के मुद्दे को सुलझाने के लिये केन्द्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल बृहस्पतिवार को पंजाब के खाद्य मंत्री भारत भूषण आशु से मुलाकात करेंगे।

केन्द्र सरकार इस बात को लेकर पंजाब सरकार पर दबाव बना रही है कि 10 अप्रैल से शुरू होने वाले रबी मौसम के खरीद सत्र में किसानों को खरीद का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाये। दूसरी तरफ पंजाब सरकार इस मामले में राहत चाहती है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भुगतान की मौजूदा प्रणाली को ही जारी रखना चाहती है। मौजूदा प्रणाली में किसानों को भुगतान ‘‘आढ़तियों’’ (कमीशन एजेंट) के जरिये किया जाता है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद गोयल ने इस बात की पुष्टि की है कि वह पंजाब के मंत्री से बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगे।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि पंजाब को पहले ही तीन बार इस मामले में छूट दी जा चुकी है और अब आगे छूट देना व्यवहारिक नहीं होगा क्योंकि अन्य सभी प्रमुख कृषि उपज की खरीदारी करने वाले राज्यों में भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा रहा है। वित्त मंत्रालय के दिशानिर्देश के तहत यह किया जा रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दो पत्र लिखे हैं लेकिन उन्हें कोई सकारात्मक जवाब प्राप्त नहीं हुआ।

केन्द्र इस मामले में पंजाब पर आरोप लगाता रहा है कि वह प्रत्यक्ष बैंक अंतरण (डीबीटी) भुगतान को लेकर किसानों को भ्रमित करता रहा है। पंजाब के किसानों से कहा जा रहा है कि भूमि के मालिक किसानों को ही डीबीटी भुगतान प्राप्त होगा। सूत्रों का कहना है कि डीबीटी प्रणाली के मामले में अब केन्द्र सरकार पंजाब को और छूट देने के मूड में नहीं है क्योंकि राज्य में डीबीटी प्रणाली तैयारी में है।

सूत्रों का कहना है कि केन्द्र सरकार का कहना है कि जो किसान जमीन के मालिक नहीं है उनसे की गई खरीद का भुगतान सीधे उन्हें ही किया जायेगा इसका भूमि के मालिकाना हक पर कोई प्रभाव नहीं होगा। केन्द्र इस बात को लेकर हैरत में है कि आखिर पंजाब सरकार आढतियों के जरिये ही भुगतान करने पर जोर क्यों दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब