लाइव न्यूज़ :

गोयल का सरकारी खरीद के ‘ऑनलाइन’ मंच जीईएम पर और भागीदारों को जोड़ने का आह्वान

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को सरकारी खरीद के ‘ऑनलाइन’ मंच जीईएम से अपना दायरा बढ़ाने और उत्पादों तथा सेवाओं की सार्वजनिक खरीद को लेकर और प्रतिभागियों को शामिल करने को कहा।

वाणिज्य मंत्रालय ने अगस्त 2016 में सार्वजनिक खरीद के लिये जीईएम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) की शुरूआत की थी। इसका मकसद सरकार के लिये खुला और पारदर्शी खरीद मंच तैयार करना था।

जीईएम अधिकारियों के साथ बातचीत में मंत्री ने यह भी कहा कि खरीदारों के लिए एकीकृत खरीद प्रणाली के लिये रेलवे ई-खरीद प्रणाली के साथ मंच का एकीकरण तेजी से किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इससे सरकारी खजाने को काफी बचत होगी और पेट्रोलियम तथा इस्पात क्षेत्रों द्वारा बड़ी खरीद का रास्ता साफ होगा।

एकीकृत प्रणालियों के माध्यम से रेलवे खरीदारों की पायलट आधार पर बोली अगस्त के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

एकीकरण के बाद जीईएम पर रेलवे लगभग 50,000 करोड़ रुपये की वार्षिक खरीद कर सकती है।

मंत्री ने कहा कि जीईएम पोर्टल को विक्रेताओं के साठगांठ को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए।

वित्त वर्ष 2020-21 में जीईएम का ऑर्डर मूल्य 38,620 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पोर्टल पर 52,000 से अधिक खरीदार और 18.75 लाख से अधिक विक्रेता पंजीकृत हैं। पोर्टल पर 16,332 उत्पादों और 187 सेवाओं को लेकर जानकारी उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग